Share Market क्या होता है, कैसे काम करता हैं? जाने पूरी जानकारी

आप सभी का India Is Best ब्लॉग में स्वागत है। इस लेख में हम आपको Share Market क्या होता है, कैसे काम करता हैं? इससे संबंधित पूरी जानकारी आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। अगर आप शेयर मार्केट से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि शेयर मार्केट क्या है, कैसे काम करता हैं? साथ ही शेयर मार्केट से जुड़ी बाकी चीजों जैसे कि BSE, NSE, SEBI, Sensex, Nifty, Demat Account, Brokerage, Stocks, Trading आदि के बारे में भी अच्छी-खासी समझ होनी चाहिए। तभी आप Share Market से पैसे कमा सकते हैं, वरना पैसे गवा भी सकते हैं। अगर आप भी Stock Market में Invest करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छे से समझ लीजिए कि Share Market क्या होता है, कैसे काम करता हैं? तो आइए विस्तार से समझते हैं।

WhatsApp Channel Follow Now
Telegram Group Join Now
Share Market क्या होता है, कैसे काम करता हैं? जाने पूरी जानकारी
Share Market क्या होता है, कैसे काम करता हैं? जाने पूरी जानकारी

Share Market क्या होता है?

शेयर मार्केट एक ऐसा बाजार है ,जहां Shares की खरीद -फरोख्त होती है। यानी कि Shares को खरीदा और बेचा जाता है। यह ठीक वैसे ही है, जैसे सब्जी मंडी में सब्जियों को खरीदा बेचा जाता है। यानी कि जिस तरह सब्जी मंडी में सब्जियों का व्यापार होता है, उसी तरह Share Market में Shares का व्यापार (Trade) होता है।

अगर आसान भाषा में कहें तो Share Market एक खुला बाजार है। जहां आप किसी भी कंपनी के Stocks खरीद सकते हैं, और जब चाहे बेंच सकते हैं। बस आपके पास Demat Account होना चाहिए। और जिस कंपनी के शेयर आप खरीदना चाहते हैं, वह NSE या BSE में Listed होना चाहिए। अब आप पूछेंगे कि यह NBE और BSE क्या बला है और यह Demat Account क्या होता है? तो आइए शेयर मार्केट से जुड़ी एक-एक चीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

NSE क्या है?

NSE का पूरा नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना सन 1992 में हुई, यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई में स्थित है और इसका मुख्यालय भी मुंबई में स्थित है। इसके आने से ही इलेक्ट्रॉनिक के एक्सचेंज सिस्टम की शुरुआत हुई और Offline पेपर वर्क से शेयर मार्केट का काम खत्म हो गया।

आपको पता है दोस्तों सन 1996 में NSE ने Nifty की शुरुआत की जो टॉप 50 स्टॉक इंडेक्स दे रहा था और यह तेजी से भारतीय पूंजी बाजार की रीढ़ बना। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को 1992 को कंपनी के रूप में पहचान मिली और 1992 में सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्टर्स एक्ट, 1956 के तहत कर भुगतान के रूप में स्थापित किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का 11वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

BSE क्या है?

BSE का पूरा नाम बंबई स्टॉक एक्सचेंज है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का पहला और सबसे बड़ा सिक्योरिटी मार्केट है। इसकी स्थापना 1875 में नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन के रूप में हुई थी। मुंबई स्थित बीएसई में लगभग 6000 कंपनियां सूचीबद्ध है और NYSE, नास्तिक, लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, जापानी एक्ट्रेस ग्रुप और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के साथ यह दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंजों में से एक है। निवेश पूंजी जुटाने के लिए भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए कारगर मंच उपलब्ध कराकर भारतीय पूंजी बाजार के विकास में बीएससी की मुख्य भूमिका रही है।

बीएसई इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्रणाली के लिए जाना जाता है, जो तेज और प्रभावी ट्रेड एक्सीक्यूशन उपलब्ध कराता है। बीएसई निवेशकों को इक्विटीज, करेंसीज, ट्रेड इंस्ट्रूमेंट्स, डेरिवेटिव्स और में म्यूचुअल फंड्स में ट्रेड करने में सक्षम बनाता है। बीएसई रिस्क मैनेजमेंट, क्लीयरिंग, सेटलमेंट और निवेशक शिक्षा जैसी अन्य महत्वपूर्ण पूंजी बाजार ट्रेडिंग सेवाएं भी प्रदान करता है।

Share Market कैसे काम करता है?

Share Market कैसे काम करता है? यह सवाल हर नए निवेशक के मन में होता है। अब हम आपको बताते हैं कि शेयर मार्केट असल में काम कैसे करता है। शेयर मार्केट एक ऐसी जगह है, जहां पर कंपनियां अपने शेयर बेचते हैं और निवेशक उन शेयरों को खरीदने हैं, जिनसे दोनों को लाभ कमाने का मौका होता है। यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होता है, जिसके कारण आप अपने घर बैठे ही शेयर खरीद और बेच सकते हैं।

Share Market के दो भाग होते हैं

  • प्राथमिक बाजार
  • द्वितीयक बाजार।

प्राथमिक बाजार

प्राथमिक बाजार में नई कंपनियां अपने शेयर को पब्लिक को ऑफर करती है, जिस आईपीओ(इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) कहते हैं। जब निवेदक शेयरों को खरीदते हैं, जिससे कंपनियों को पैसे मिलते हैं।

द्वितीयक बाजार

द्वितीयक बाजार में पहले से खरीदे गए शेयर का लेन-देन होता है, जिसमें निवेदक एक दूसरे से शेयर खरीद और भेज सकते हैं।

भारत में Share Market कौन चलाता है?

भारत में शेयर मार्केट SEBI द्वारा चलाया जाता है। SEBI यानी की The Securities and Exchange Board of India(SEBI) एक Regulatory Authority है। जिसे स्थापना की गया था। SEBI Act 1992 के अंतर्गत यह एक प्रमुख Regulator है भारत में Stock Exchanges की।

WhatsApp Channel FollowClick Here
Telegram Group JoinClick Here

सारांश

इस लेख में Share Market के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जिसे पढ़कर आसानी से आप Share Market क्या होता है, कैसे काम करता है? इससे संबंधित पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक समझा दी गई है। अगर साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। साथ ही अपने सुझाव और विस्तार को कमेंट में बताना ना भूलें।

Scroll to Top